Singer: Md. Rafi
Music Director: Madan Mohan
Lyricist: Kaifi Azmi
मैं ये सोचकर उसके दर से उठा था
के वो रोक लेगी मना लेगी मुझको
हवाओं में लहराता आता था दामन
के दामन पकड़कर बिठा लेगी मुझको
कदम ऐसे अंदाज़ से उठ रहे थे
के आवाज़ देकर बुला लेगी मुझको
मगर उसने रोका
न उसने मनाया
न दामन ही पकड़ा
न मुझको बिठाया
न आवाज़ ही दी
न वापस बुलाया
यहाँ तक के उससे जुदा हो गया मैं ...
http://www.youtube.com/watch?v=oR7E1_SwF7I
No comments:
Post a Comment